फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या-फैजाबाद में बिछाई जाएगी गैस पाइप लाइन

अयोध्या-फैजाबाद में बिछाई जाएगी गैस पाइप लाइन

Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या-फैजाबाद में बिछाई जाएगी गैस पाइप लाइन
अयोध्या-फैजाबाद में बिछाई जाएगी गैस पाइप लाइन
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या-फैजाबाद में गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसी के जरिए गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शहर की इस परियोजना पर कई सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पहले चरण में शहर के घरों में डोमेस्टिक (घरेलू) गैस की आपूर्ति की जाएगी। दूसरे चरण में कामर्शियल गैस की आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था होगी। इसके लिए पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनआरबी) ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार ने अयोध्या और फैजाबाद के लिए एक और बड़ी परियोजना की मंजूरी दे दी है। दोनों शहरों में अब गैस पाइप लाइन से घरेलू गैस की आपूर्ति की जाएगी। इससे घरेलू गैस के खर्च पर नियंत्रण होगा। पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसके साथ ही इसके वितरण पर होने वाले खर्च से बचत होगी। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार की इस परियोजना में प्रदेश के 22 जिले चुने गए हैं। उनमें फैजाबाद और अयोध्या को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दोनों शहरों में गैस पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति की इस परियोजना पर आने वाले खर्च का आंकलन तो अभी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि इस पर कई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनआरबी) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गैस पाइप लाइन और घरेलू गैस की आपूर्ति करने के लिए कंपनियों से बिड आमंत्रित की गई हैं। कंपनी तय होने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी। अक्तूबर तक शहर के सर्वे के साथ ही आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का प्रयास है। पहले चरण में अयोध्या और फैजाबाद शहरों में डोमेस्टिक (घरेलू) गैस की आपूर्ति किए की व्यवस्था होगी। दूसरे चरण में कामर्शियल गैस की आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था होगी। अयोध्या-फैजाबाद शहरों में गैस पाइपलाइन से गैस आपूर्ति की तैयारी को लेकर कुछ दिन पहले ही लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसमें केंद्र सरकार के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम अयोध्या के अफसरों को बुलाया गया था। परियोजना पर चर्चा के साथ ही जिला प्रशासन और नगर निगम को यहां सिंगल विंडों के जरिए इसमें त्वरित कार्रवाई करके सहयोग के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद व अयोध्या शहरों में गैस आपूर्ति के लिए गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए पीएनआरबी ने कंपनियों से बिड आमंत्रित की है। इस कार्य को कराए जाने के लिए कंपनी तय होने के बाद सर्वे समेत दूसरे कार्य शुरू होंगे। अक्तूबर तक परियोजना चालू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।- आरएस गुप्त , नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed