फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संचालकों के 14 पदों के लिए दाखिल किए 30 नामांकन पत्र

संचालकों के 14 पदों के लिए दाखिल किए 30 नामांकन पत्र

Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
संचालकों के 14 पदों के लिए दाखिल किए 30 नामांकन पत्र
संचालकों के 14 पदों के लिए 30 नामांकन
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल के 14 पदों के लिए बृहस्पतिवार को कुल 30 नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर एसडीएम पंकज सिंह के सामने दाखिल किए। छह सीटों के लिए एक-एक नामांकन होने के चलते निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। एक क्षेत्र के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
फैजाबाद और अंबेडकरनगर जिले में फैली बैंकिंग व्यवस्था का संचालन करने वाले संचालक मंडल के 14 सदस्यों के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को गहमा-गहमी का माहौल रहा। नगर विधायक वेद गुप्त, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, जिला प्रभारी सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, डॉ. बीबी मणि त्रिपाठी आदि ने यहां पहुंचकर सभापति पद के संभावित उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ अन्य पार्टी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर व एसडीएम रुदौली पंकज सिंह के सामने दाखिल करवाया। रिटर्निंग अफसर पंकज सिंह ने बताया कि 14 पदों के लिए कुल 30 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एक सीट के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्र टांडा, पूराबाजार दो, बसखारी, मसौधा, मिल्कीपुर और वृत्तिक क्षेत्र में लेखा/बैकिंग क्षेत्र से केवल एक-एक प्रत्याशी होने से इनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि अंबेडकरनगर की रामनगर सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। बैंक के सचिव दिवाकर सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों का प्रदर्शन शुक्रवार को होगा। साथ ही नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन करने वालों के मुताबिक दाखिल नामांकन पत्रों का निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण-
अकबरपुर काशीराम, मंगला प्रसाद, चंदिका प्रसाद, राजेश कुमार
जलालपुर ओम प्रकाश सिंह, राजकरन सिंह
टांडा अरविंद कुमार
तारुन मालती सिंह व शिव कुमार मिश्र (दो सेट)
पूराबाजार एक अखंड प्रताप सिंह (दो सेट), गिरीश कुमार पांडेय, विश्वनाथ सिंह
पूराबाजार दो धर्मेंद्र प्रताप सिंह
बसखारी सुरेंद्र प्रसाद पांडेय
बीकापुर उर्मिला सिंह, रंजना पांडेय व तेज बहादुर सिंह
मसौधा राम मिलन
मिल्कीपुर राम निहोर यादव(दो सेट)
राम नगर रिक्त
वृत्तिक क्षेत्र----
लेखा/बैंकिंग मंजू सिंह
विधि/प्रबंधन प्रवीण कुमार सिंह, लाल बहादुर, दया शंकर, विजय प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह
कृषि क्षेत्र प्रदीप सिंह, रणवीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed