फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गन्ना काट रहे किसान पर चलाई गोली

गन्ना काट रहे किसान पर चलाई गोली

Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गन्ना काट रहे किसान पर चलाई गोली
गन्ना काट रहे किसान पर चलाई गोली
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली गांव में सोमवार रात करीब पौने आठ बजे गन्ना काट रहे किसान पर अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। जिससे किसान के नाक के पास छर्रा लग जाने से घायल हो गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। किसान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

पलिया रिसाली गांव निवासी उदयभान पांडेय (35) केएम शुगर मिल मसौधा के गन्ना विकास कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शुगर मिल से वापस आने के बाद सोमवार साम करीब साढ़े छ बजे वह अपने पिता रामजी के साथ गांव के बाहर खेत में गन्ना बोवाई के लिए गन्ना काटने के लिए गया था। उदयभान लाइट दिखा रहे थे और उनके पिता गन्ना काट रहे थे। रात करीब आठ बजे अचानक अज्ञात हमलावर ने कुछ दूरी से उदयभान पर फायर कर दिया। गोली का छर्रा उदयभान के नाक के बगल जा लगा और वह घायल हो गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने हमलावरों की काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मसौधा ले गई। मंगलवार को एक्स-रे के लिए उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना की तहरीर उदयभान ने देर रात अज्ञात हमलावर के खिलाफ दी है। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया की उदयभान की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed