फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मुख्य परीक्षा में मिले दायित्व का निर्वहन करें शिक्षक: प्राचार्य

मुख्य परीक्षा में मिले दायित्व का निर्वहन करें शिक्षक: प्राचार्य

Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा में मिले दायित्व का निर्वहन करें शिक्षक: प्राचार्य
मुख्य परीक्षा में मिले दायित्व का निर्वहन करें शिक्षक : प्राचार्य
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने 22 मार्च से शुरू हो रही मुख्य परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। कहा कि, मुख्य परीक्षा में शिक्षकों को जो भी दायित्व आवंटित किया जाए, उसका निर्वहन करें और परीक्षा में सहयोग दें।
मुख्य नियंता डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पवित्रता शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परस्पर सहयोग पर निर्भर करती है। किसी भी शिक्षक या शिक्षणेत्तर कर्मचारी को अगर कोई आकस्मिक परेशानी हो, तो वह महाविद्यालय प्रशासन को सूचित करे। साकेत महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. मनोज छापड़िया ने इस शैक्षणिक सत्र में आयोग व एकल स्थानांतरण से कार्यभार ग्रहण किये नये शिक्षकों का सभी से परिचय कराया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बसंत राम और महामंत्री सुशांत यादव ने कर्मचारियों की कुछ समस्याओं का रखा, प्राचार्य ने इसके निराकरण हेतु उन्हें आश्वस्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. बीडी द्विवेदी, डॉ. अभय सिंह, डॉ वीके सिंह, डॉ. ओपी यादव, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. महेंद्र पाठक, डॉ. जैशराज शुक्ला, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अतुलेंद्रवीर सिंह, डॉ. शशि सिंह, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. उपमा वर्मा, डॉ. कविता सिंह, डॉ. परेश पांडेय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. मिर्जा शहाब शाह, डॉ. शुचिता पांडेय, डॉ. वंदना जायसवाल, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. रचना सिंहा, डॉ. रीना पाठक, डॉ. राम अवतार, डॉ. सुधीर राय, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. कनक बिहारी पाठक, डॉ. रमेश प्रताप सिंह, डॉ. वीके पांडेय आदि समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed