फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर निर्माण को माहौल बनाने निकलेगी श्रीरामदर्शन यात्रा

राममंदिर निर्माण को माहौल बनाने निकलेगी श्रीरामदर्शन यात्रा

Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण को माहौल बनाने निकलेगी श्रीरामदर्शन यात्रा
राममंदिर निर्माण को माहौल बनाने निकलेगी श्रीरामदर्शन यात्रा
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए माहौल तैयार करने को अयोध्या से 16 जनवरी को श्रीरामदर्शन यात्रा निकाली जाएगी। 71 दिवसीय यात्रा का समापन 14 अप्रैल को श्रीराम समरसता संगम के रूप में होगा।

श्रीरामदर्शन यात्रा का शुभारंभ 16 जनवरी को योगाचार्य डॉ. चैतन्य द्वारा विवेक सृष्टि अयोध्या से भारत माता की आरती के साथ किया जाएगा। यात्रा के संयोजक वासुदेव मौर्य ने बताया कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली पर भव्य श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो यह जन-जन की मनोकामना है। इसी मनोभाव के दृष्टिगत अयोध्या धाम के सामाजिक परिवेश में श्रीरामजन्मभूमि निर्माण का वातावरण बनाने के निमित्त 71 दिवसीय श्रीरामदर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि 14 अप्रैल को श्रीराम समरसता संगम के रूप में यात्रा समापन की योजना बनी है। श्रीरामदर्शन यात्रा के लिए जिले में कुल 11 शक्तिकेंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक शक्ति केंद्र का एक प्रभारी बनाया गया है। कें द्रों पर लोगों को रामजन्मभूमि दर्शन के लिए प्रेरित कर राममंदिर निर्माण के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed