फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जय गणेश-जय गणेश देवा.. से गूंज रहे पंडाल

जय गणेश-जय गणेश देवा.. से गूंज रहे पंडाल

Tue, 29 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जय गणेश-जय गणेश देवा.. से गूंज रहे पंडाल
दर्शन-पूजन को उमड़ रही आस्था, पंडालों में विराजे गणपति
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलेभर में गणेशोत्सव की धूम है। विभिन्न स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में जय गणेश-जय गणेश देवा... की आरती के साथ ही भजन गूंज रहे हैं। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ शाम ढलते ह्री उमड़ने लग रही है।

सजावट देख लोग अभिभूत हैं। रामनगरी अयोध्या में पांच स्थानों समेत फैजाबाद शहर में 40 स्थानों पर पूजा पंडाल सजे हैं। पूरे जिले में गणपति पूजन को 140 पंडाल बने हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभायात्रा 5 सितंबर को निकलेगी।
विज्ञापन


नगर में गृहस्थ गणेश पूजा समिति की ओर से रिकाबगंज, बल्लाहाता, साहबदीन सीताराम इंटर कालेज के सामने, तेली टोला, मुकेरी टोला, बल्लाहाता, हमदानी कोठी, बाल्दा में दो स्थानों, हिन्दू-मुस्लिम कमेटी की ओर से मुकेरी टोला, मकबरा में गायत्री फोटो, साहबगंज में रामलीला रोड, अमानीगंज फेज-2 तथा साहबगंज पानी टंकी सहित 40 स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना कर पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकाबंगज के पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। अयोध्या के रायगंज, ऋणमोचन चौहारा पर पांच पंडालों में पूजा सबाब पर है। गणेश पूजा स्थल पर बेहतर व्यवस्था देने के लिए नगर निगम तैयार है।

सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने पूजा स्थलों पर बेहतर साफ-सफाई, दरेसी, चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था का भरोसा दिलाया है। कार्यालय के अलावा चौक पानी टंकी पर कंट्रोल रूम बनेगा।

सिद्धि विनायक श्री गणेशजी का हुआ दुर्वाभिषेक
गृहस्थ गणेश पूजा समिति रिकाबगंज द्वारा सोमवार शाम राजा सिद्धि विनायक श्री गणेशजी का दूर्वाभिषेक किया गया। इस दौरान पं. कृपाशंकर तिवारी द्वारा विधिविधान से पूजन कराया। समिति के अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल ने बताया कि श्री गणेश उत्सव का प्रसाद रामदाना व फल चढ़ाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।


इस दौरान किरन जायसवाल, राजेश खत्री, निशा खत्री, रामतीथ गुप्ता, ज्ञानबाबू गुप्ता, रूबी बेबी, मीरा देवी, शारदा गुप्ता, कंचन तिवारी, स्वाती टंडन समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed