फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   4 lakh 55 thousand lamps to light

12 घाटों पर जलेंगे 4 लाख 55 हजार दीप

Sat, 19 Oct 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
4 lakh 55 thousand lamps to light
दीपोत्सव में 12 घाटों पर जलाये जाने वाले दीपों का डायग्राम। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। तीसरे दिव्य दीपोत्सव में सरयू तट पर राम की पैड़ी के 12 घाटों पर 4 लाख 55 हजार दीप जलेंगे। इसका ले आउट डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि प्रशासन की ओर से तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सभी घाटों का डाईग्राम तैयार हो गया है। घाट नंबर 10 कौशल्या घाट पर सर्वाधिक 60 हजार दीप व 688 स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। पूरी राम की पैड़ी पर दीपों को जलाने में 5 हजार 500 स्वयंसेवकों की टीम लगेगी।
विज्ञापन

अयोध्या का तृतीय दीपोत्सव 25 से 26 अक्तूबर तक मनाया जाना है। विवि प्रशासन ने घाटों पर दीप जलाने के लिए ले आउट तैयार कर लिया है।
लक्ष्मण घाट से लेकर उर्मिला घाट तक के 12 घाटों पर 4 लाख 55 हजार दीप जलाए जाएंगे। सर्वाधिक 60 हजार दीप कौशल्या घाट पर, लक्ष्मण घाट पर 50 हजार, मांडवी घाट पर 50 हजार, दशरथ घाट पर 50 हजार सहित 4 लाख 55 हजार दीप जलाए जाएंगे। दीपों को जलाने के लिए घाटों पर 4 हजार 305 स्वयं सेवकों की टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात महाविद्यालय समेत 19 स्वयंसेवी संगठन बनेंगे दीपोत्सव का हिस्सा
विवि प्रशासन की ओर से तैयार की गई स्वयं सेवकों की लिस्ट मेें अवध विवि से संबद्ध 7 महाविद्यालय व 19 सामाजिक संगठनों के स्वयं सेवक भी दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे। इनकी संख्या एक हजार से अधिक है। इसके अलावा लगभग साढ़े चार हजार स्वयं सेवक विवि के विभिन्न विभागों व एनसीसी कैडेट के होंगे।

विवि प्रशासन की ओर से घाटों पर जलाने वाले दीयों समेत व स्वयं सेवकों के स्थान का निर्धारण कर लिया गया है। इसका रूट चार्ट भी तैयार है। अब मुख्य उत्सव के दिन दीप जलाकर एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराना है।
- प्रो. एसएन शुक्ला, प्रति कुलपति, अवध विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed