{"_id":"847e4c520be953440771881d69aee616","slug":"37-thousand-people-have-health-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 हजार लोगों ने दिया सेहत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 हजार लोगों ने दिया सेहत का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी के साथ 21 जून की सुबह जिले के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया। सरयू की धारा से लेकर बच्चों के खेलने के मैदान तथा स्कूलों में सिर्फ एक ही स्वर गूंजता रहा योग-योग और सिर्फ योग।
सुबह की पहली किरण फूटने के पहले ही लोग अपने-अपने घरों से निकल पड़े। सबके कदम वहीं ठहरे, जहां योग व ध्यान की क्रियाएं की प्रक्रिया चल रही थी। योग प्रेमियों को इस बात का अनुमान भी नहीं था कि रविवार की सुबह राजपथ से उठी लहर में शहर ही नहीं गांव भी हिलोरे लेता नजर आएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम, गुलाबबाड़ी, तरंग सभागार, अयोध्या शोध संस्थान में भव्य आयोजन हुए। सेना के अफसरों संग रंगरूटों ने योग किया। एनसीसी कैडेटों में गजब का उत्साह दिखा। 62वीं आर्म्स ब्रिगेड मुख्यालय में जवानों ने अनस, चक्रासन, भुजंगासन व मयूरासन कर योग से निरोग का संदेश दिया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह श्याम साधनालय एवं विवेक सृष्टि ने तरंग सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। योग शिविर का आगाज प्रवक्ता सुदीप तिवारी के गीता पाठ से हुआ। योगाचार्य डॉ. चैतन्य ने कहा कि योग विश्व में शांति व सौहार्र्द का उपयुक्त माध्यम है। डायबिटीज, कैंसर, अस्थमा, मोटापा आदि तमाम असाध्य बीमारियों से मुक्ति हेतु योग एकमात्र सर्व सुलभ साधन है।
उनके निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। जिसमें डॉ. संतशरण मिश्र, रवि तिवारी, अतुल सिंह, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, स्मिृता तिवारी, इंदिरा मिश्रा, सुषमा त्रिपाठी, ममता श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, अनीता अग्रवाल, काव्या शर्मा, सरिता सिंह, गीतिका, माधुरी पाठक सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।
पतंजलि योग समिति एवं नेहरू युवा केन्द्र ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सांसद लल्लू सिंह कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने हमें योग के रूप में ऐसी विद्या दी है।
जिससे बिना किसी खर्च मनुष्य स्वयं, समाज और राष्ट्र को बदल सकता हैै। मणिराम छावनी के महंथ श्री कमलनयन दास जी ने कहा कि योग का अंतरराष्ट्रीय फलक पर उभरना भारत के लिए गौरव की बात है।
यहां रणविजय सिंह योगी ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में रामजी सिंह, तिलकधारी सिंह, कमलेश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, तारा देवी, शीतला गुप्ता आदि उपस्थित रहे। पतंजलि चिकित्सालय परिसर में हरिद्वार के योग प्रशिक्षक चंद्रेश आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने योग का अभ्यास किया।
प्रमुख रूप से उग्रसेन मिश्रा, सुधीर सिंह, भागीरथ पचेरीवाला आदि मौजूद रहे। ज्ञानभूमि अश्विनीपुरम में शांतिकुंज हरिद्वार की माधुरी तिवारी ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया। जिसमें कैलाशचंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
62 आर्म्स ब्रिगेड मुख्यालय में आफीसर्स एवं विभिन्न रैंकों के जवानों ने चक्रासन, भुजंगासान, मयूरासन सहित योग की अन्य क्रियाओं का अभ्यास किया। ऑडीटोरियम में योग प्रशिक्षक अमरनाथ तिवारी ने सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायम, सूर्य नमस्कार की विधि बताई।
इस मौके पर प्रबंधक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, राजेश यादव, उपेंद्र शर्मा, जितेंद्र पांडेय सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। आर्ट ऑफ लिविंग की अयोध्या इकाई के योग शिविर का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने किया। इसके साथ ही महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ अयोध्या, उदया पब्लिक स्कूल, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर और किडजी प्री स्कूल में बच्चों ने योग आसनों का आनंद लिया।