{"_id":"5b4b85ce4f1c1b35748b4ec6","slug":"31531676110-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
फैजाबाद। कांग्रेस सेवादल से लोगों का जुड़ाव यह साबित कर रहा है कि लोगों ने 2019 में कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। यह बात कांग्रेस सेवा दल महानगर के मुख्य संगठक बसंत मिश्रा ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में कांग्रेस सेवा दल की सदस्यता ले रहे लोगों के स्वागत समारोह में कही।
पार्टी के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को कांग्रेस का झंडा सौंपा एवं जिला अतिरिक्त मुख्य संगठक संजय वर्मा ने सदस्यता फॉर्म भरकर सभी को कांग्रेस में शामिल किया। इस मौके पर जिला मुख्य संगठक हरेकृष्ण गुप्ता, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा और पीसीसी सदस्य मो. शरीफ मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुलेमान, सुनील सोनी, ऋषभ गुप्ता, अनिल पांडेय, वीरेंद्र कुमार, रितिक सिंह, सिद्धार्थ कनौजिया, अशोक कनौजिया, विजय, राजकुमारी देवी, अंकुर मिश्रा आदि प्रमुख रहे।