फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खुले में शौच मुक्त घोषित हुए जिले के 40 गांव

खुले में शौच मुक्त घोषित हुए जिले के 40 गांव

Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त घोषित हुए जिले के 40 गांव
फैजाबाद। स्वच्छता अभियान के तीन साल पूरे होने पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एक साथ जिले के 40 गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन


35 अन्य गांवों को खुले में शौच मुक्त घोषित किए जाने की तैयारी है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने गांधी जयंती पर आठ ग्राम प्रधानों को समारोह में सम्मानित किया।

इनको विकासखंडों में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। अन्य ग्रामों के प्रधानों को भी बाद में सम्मानित किया जाएगा। जिले में 835 ग्राम पंचायतें हैं।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के 40 गांवों को डीएम ने ओडीएफ घोषित किया। जिलाधिकारी ने सभी प्रधानों को अपने विकासखंड को शौच मुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त ने कहा कि जनपद को ओडीएफ होने में मात्र एक वर्ष का समय अवशेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में शौच मुक्त करने के लिए सभी कि सहभागिता जरूरी है। परियोजना निदेशक अश्विनी मिश्र ने सभी ग्रामों के प्रधानों को बधाई दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सभाजीत पांडेय, जिला समन्वय दीपक कुमार, राकेश सिंह, एडीओ पंचायत मसौधा विष्णु नरायन दूबे आदि मौजूद थे।

सम्मानित हुए ग्राम प्रधान
डीएम ने विकासखंड तारून की ग्राम पंचायत बारा के ग्राम प्रधान महेश कुमार मिश्र, बीकापुर की ग्राम पंचायत बसंतपुर के ग्राम प्रधान सतीश मिश्र, ग्राम पंचायत लुत्फाबाद बछौली के ग्राम प्रधान साधना मिश्रा, विकासखंड हैरिग्टनगंज की ग्राम पंचायत ढेमावैश्य के ग्राम प्रधान साहबदीन, विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत किनौली के ग्राम प्रधान सुशीला, विकासखंड मसौधा की ग्राम पंचायत सोफियापारा के ग्राम प्रधान सरदार सिंह, ग्राम पंचायत नंदीग्राम केे ग्राम प्रधान राम कृष्ण पांडेय, विकासखंड अमानीगंज की ग्राम पंचायत उमरहर के ग्राम प्रधान कमला देवी एवं विकास खंड मयाबाजार की ग्राम पंचायत बरईपारा के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार को गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed