{"_id":"5991d7934f1c1b08488b46b7","slug":"31502730131-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो इंस्पेक्टरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो इंस्पेक्टरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज लखनऊ में मेडल देकर किया जाएगा सम्मानित
फैजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ पर प्रदेश पुलिस में सराहनीय सेवा व बहादुरी के लिए पुलिस राष्ट्रपति पदक से जनपद में तैनात दो इंस्पेक्टर सम्मानित होंगे। इनमें पुलिस लाइन में रिजर्व इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हरेंद्र सिंह यादव व एलआईयू में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बाल मुकुंद तिवारी शामिल है। इनको स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
हरेंद्र ने अर्ध कुंभ में बचाई थी 13 की जान
पुलिस लाइन में रिजर्व इंस्पेक्टर के पद पर तैनात 44 वर्षीय इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह यादव गत 22 वर्षों से उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में हैं। प्रदेश के कई जनपदों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवा कर चुके हरेंद्र को वर्ष 2008 में प्रदेश का जीवन रक्षा पुरस्कार भी मिल चुका है, उन्होंने इलाहाबाद अर्ध कुंभ के दौरान संगम में डूब रहे 13 लोगों की जान बचाई थी। हरेंद्र ने कहा कि सम्मान की खबर से काफी उत्साहित हैं।
बाल मुकुंद को मिल चुका है पुलिस पदक
पुलिस राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले दूसरे अधिकारी 55 वर्षीय एलआईयू इंस्पेक्टर बाल मुकुंद तिवारी अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए पूर्व में भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें वर्ष 2016 में पुलिस पदक भी दिया जा चुका है। बाल मुकुंद ने कहा कि राष्ट्रपति पदक पाने की सूचना से बहुत बड़ी खुशी है। इससे जीवन में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।