फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कांग्रेस ने अगस्त क्रांति के मौके पर की जनांदोलन की मुनादी

कांग्रेस ने अगस्त क्रांति के मौके पर की जनांदोलन की मुनादी

Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने अगस्त क्रांति के मौके पर की जनांदोलन की मुनादी
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फैजाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनांदोलन की मुनादी कर दी। कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री सहित 157 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।

कहा कि, अहंकार में डूबी भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। अगस्त क्रांति दिवस पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में एकत्र हुए। यहां सभी ने अगस्त क्रांति के नायकों को नमन करके लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व शहीद स्तंभ पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जनांदोलन समिति के महानगर प्रभारी शैलेंद्रमणि पांडेय व जिला प्रभारी सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में बढ़ती महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था, बेरोजगारी आदि के खिलाफ जुलूस निकाला गया।

कांग्रेसियों ने मोदी-योगी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ... और कांग्रेस लाओ किसान बचाओ के नारे लगाए। जिला अस्पताल के पास पहुंचने पर सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र, सीओ सिटी विक्रांत वीर, कोतवाल प्रमोद पांडेय ने भारी फोर्स के साथ घेराबंदी करके कांग्रेसियों को रोका।

इस पर कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी देनी शुरू कर दी। गिरफ्तार कांग्रेसियों को पुलिस पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि, अहंकार में डूबी भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। वह सत्ता व धन बल से विपक्ष को दबाना चाहती है लेकिन इतिहास नहीं भूलना चाहिए।


कांग्रेस संघर्षों से ही पैदा हुई पार्टी है। जिसने अंग्रेजों को खदेड़ा है। गिरफ्तारी देने वालों में जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, पूर्व सांसद आलिया जुबैरी, एआईसीसी के केके सिन्हा, सुनील पाठक, इकबाल मुस्तफा, चेत नारायण सिंह, अफजाल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed