{"_id":"597f77de4f1c1b56128b4636","slug":"31501525982-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
तारुन (फैजाबाद)। रामपुरभगन में जमीन विवाद को निपटाने के लिए बुलायी गयी पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया, जिससे पंचायत में भगदड़ मच गई।
मारपीट में लाठी-डंडे के अलावा धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। मारपीट की इस घटना में संजीव सिंह उर्फ संजू के सिर में गंभीर चोट आयी है, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रामपुरभगन के राजेन्द्र सिंह व संजीव सिंह के मध्य सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को दोपहर में दोनों पक्षों द्वारा पंचायत बुलायी गयी थी।
पंचायत में आये लोग विवादित भूमि का सीमांकन करने लगे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में लाठी डंडे सहित कुदाल फावड़े से भी वार किया गया।
विज्ञापन
जिससे संजीव उर्फ संजू लहूलुहान हो गए, वहीं संजीव के भाई रंजीव उर्फ रंजू को भी चोटें आई। चौकी प्रभारी रामपुरभगन योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मारपीट में घायल संजीव व रंजीव को तारुन सीएचसी लाया गया।
वहां से संजीव के सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।