{"_id":"597e18484f1c1b51178b473c","slug":"31501435976-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में धूमधाम से मनाई गई तुलसी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में धूमधाम से मनाई गई तुलसी जयंती
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में धूमधाम से मनाई गई तुलसी जयंती
अयोध्या। श्रीरामचरितमानस के रचयिता संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की 520वीं जयंती रामनगरी में धूमधाम से मनाई गई। रविवार को गोष्ठी, मानस पाठ व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से गोस्वामी जी का स्मरण कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर अयोध्या शोध संस्थान के तत्वाधान में प्रात: 10:00 बजे से मानस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 23 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षक के रूप में राम मंगल दास व आचार्य रामदेव दास शास्त्री उपस्थित रहे। इसके बाद सायं 05:00 बजे से तुलसी प्रेक्षागृह में कवि गोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्त्रस्म के मुख्य अतिथि प्रो. राणा पीबी सिंह, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि शिव पूजन शुक्ला गोंडा, राम किशोर तिवारी बाराबंकी, डॉ. चेतना पांडेय गोरखपुर, डॉ. कमलेश राय मऊ, याकूब अज्म गोंडवी गोंडा, डॉ. शिवा तिवारी बस्ती, रामानंद सागर फैजाबाद, श्याम जी पांडेय, करुणेश फैजाबाद द्वारा तुलसीदास जी पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुति की गयी। तत्पश्चात लोक गायिका प्रतिमा यादव ने सोहर व कजरी गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को आनंद विभोर कर दिया।