{"_id":"5967bd0c4f1c1b21268b45bf","slug":"31499970828-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रामक रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रामक रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। मिल्कीपुर तहसील के ग्राम सराय मजरा में तैनात हल्का लेखपाल घनश्याम शुक्ला को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की भ्रामक रिपोर्ट देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मिल्कीपुर एसडीएम पंकज सिंह ने नायब तहसीलदार अमानीगंज की रिपोर्ट पर की है।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम सराय मजरा में तालाब भूमि संख्या 72 पर गांव के ही कई लोगों के अवैध कब्जे हैं, जिनकी शिकायत गांव के सुनील कुमार उपाध्याय द्वारा कई बार की गई। लेकिन हल्का लेखपाल घनश्याम शुक्ला द्वारा हर बार मामले में भ्रामक रिपोर्ट देकर तहसील प्रशासन को गुमराह किया जाता रहा।
जब मिल्कीपुर एसडीएम ने नायब तहसीलदार एचएन सिंह से मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा तो पता चला कि तालाब की भूमि पर गांव के ही कई दबंग लोगों का कब्जा है और हल्का लेखपाल उस मामले को दबाते हुए बार-बार भ्रामक रिपोर्ट दे रहा था।
विज्ञापन
एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदारों की नए सिरे से सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।