फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंदिर पर कब्जा को लेकर महंत पर हमला

मंदिर पर कब्जा को लेकर महंत पर हमला

Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मंदिर पर कब्जा को लेकर महंत पर हमला
मंदिर पर कब्जा को लेकर महंत पर हमला
विज्ञापन


अयोध्या। विद्याकुंड स्थित विद्या देवी मंदिर के महंत व सरवराकार रामचरन दास शिष्य रघुबर दास पर शनिवार की देर रात करीब 10 बजे जानलेवा हमला किया गया। उन्हें जमकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा गया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई, बाद में उन्हें मृत जान आरोपी फरार हो गए। साधु का आरोप है कि मंदिर कब्जा करने के लिए जानलेवा हमला किया गया है। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने मामले में मेडिकल कराकर एफआरआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महंत राम चरन दास ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे परमात्मा दास, रामसेवक दास, रामजी दास व विशम्भर दास चेला रघुबर दास निवासी चतुर्भुजी मंदिर विद्याकुंड उनके मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से आए और उन्हें जमकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा, इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई, बाद में उन्हें मृत जान आरोपी फरार हो गए। महंत का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उन पर पहले भी हमला किया है। उनका कहना है इस दौरान ये लोग उनके मंदिर से एक मोबाइल फोन, 5 हजार नकद, एक सोने की जंजीर समेत अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

इस संदर्भ में कोतवाली के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में शनिवार रात ही एफआरआई दर्ज कर ली गई थी, साथ ही आरोपियों के ठिकाने पर दबिश भी डाली गई थी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed