फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3.83 Crore Sugar Seal

खाद्य विभाग ने की 3.83 करोड़ की चीनी सील

Sat, 05 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
3.83 Crore Sugar Seal
अयोध्या। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने केएम शुगर मिल्स लिमिटेड, मोतीनगर के चीनी के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी के पैकेट मानक के अनुरूप नहीं मिले। टीम ने 11,394 क्विंअल चीनी सील कर दी। जिसकी कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर अभिहित अधिकारी दीपक सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार देर शाम मसौधा चीनी मिल के गोदाम नंबर दो व तीन में भंडारित चीनी के स्टाक एवं गुणवत्ता, पैकेजिंग/लेवलिंग का निरीक्षण किया। मौके पर 50 किलो के पैक में 11,394 क्विंटल चीनी भंडारित पाई गई।
विज्ञापन

चीनी के पैकेटों पर छपे लेबल में दी गई सूचना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुरूप नहीं थी। इस पर प्रत्येक श्रेणी के चीनी का नमूना संग्रहित करते हुए भंडारित चीनी सील कर दी गई। दीपक सिंह ने बताया कि सील चीनी की कीमत 3.83 करोड़ रुपये के करीब है। इस कार्रवाई के दौरान स्टॉफ ने सहयोग भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया हरीपुर जलालाबाद स्थित बीएल रोलर फ्लोर मिल का निरीक्षण किया गया। परिसर में साफ-सफाई, बिल/बाउचर में पैकिंग तिथि आदि न पाए जाने पर दिशा-निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed