{"_id":"da278296570b21c59c20a07216d18f98","slug":"2900-personnel-deployed-to-the-counting-of-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों की गिनती को लगाए 2900 कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की गिनती को लगाए 2900 कार्मिक
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के साथ ही मतगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वोटों की गिनती के लिए न्याय पंचायत वार दो-दो मेजें सजाई जाएंगी। जिले के 11 विकासखंड में वोटों की गिनती के लिए 2900 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। मतगणना कार्मिकों को 27 अक्तूबर को साकेत महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिए जाने का प्रस्ताव है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक जिले के सभी 11 विकास खंडों में मतगणना एक साथ एक नवंबर को कराई जाएगी। प्रत्येक न्याय पंचायत के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। न्याय पंचायतवार गिनती के लिए दो-दो मेजें लगाई जाएंगी। इन मेजों पर एक पर्यवेक्षक के साथ ही कुल पांच मतगणना कार्मिक तैनात किए जाएंगे।
मतगणना के लिए जिले में विकासखंडवार कुल 2900 मतगणना कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। इनमें से 130 न्याय पंचायतों के लिए 260 मेजे लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मेज पर पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दस फीसदी मतगणना कार्मिक रिजर्व रखे जाएंगे। एक पाली में लगभग 1300 मतगणना कार्मिक मतों की गिनती करेंगे। कार्मिकों की ड्यूटी 12 घंटे के लिए लगाई जा रही है। 12 घंटे के बाद दूसरी शिफ्ट के कार्मिक ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। मतगणना 24 घंटे में भी पूरी न होने की स्थिति में पहली पाली में लगाए गए मतगणना कार्मिकों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना कार्मिकों को 27 अक्तूबर को साकेत महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिए जाने का प्रस्ताव है। कार्मिकों को डयूटी का वितरण कर दिया गया है। कार्मिकों को पहले प्रशिक्षण के साथ ही किस विकास खंड में उनकी ड्यूटी लगाई गई है, इसकी जानकारी दी जाएगी लेकिन मतगणना के लिए न्याय पंचायत की जानकारी उनको एक नवंबर को मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद ही पता चलेगी।
अपर प्रभारी मतगणना कार्मिक व जिला विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। प्रशिक्षण कराने की तैयारी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वोटों की गिनती न्यायपंचायत वार होगी।