फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   29 people took nomination papers on the first day

पहले दिन 29 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
29 people took nomination papers on the first day
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में नामांकन के पहले दिन नामांकन कक्ष सूने रहे। कर्मचारी प्रत्याशियों की राह देखते रहे लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

निर्धारित समय में 29 लोगों ने नामांकन स्थलों पर रिटर्निंग अफसर से नामांकन पत्र प्राप्त किया है। कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे। नामांकन स्थलों पर आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहा।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन मंगलवार को एसएसपी आवास से लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। कमिश्नर आवास के सामने कलेक्ट्रेट गेट से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के अंदर से बाहर तक मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की तैनाती की गई थी। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर अपने सहयोगियों के साथ पूरे समय यहां बैठे रहे, लेकिन नामांकन के लिए कोई भा प्रत्याशी नहीं पहुंचा।
केवल प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र जरूर लिए गए। इसके लिए नामांकन स्थलों पर इक्का-दुक्का लोग आते-जाते रहे। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर आरके शुक्ल ने बताया कि कुल 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
नामांकन पत्र खरीदने वालों में सपा, भाजपा, भाकपा सहित अन्य दल व निर्दल लोग थे। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर अनुराग प्रसाद ने बताया कि कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें आम आदमी पार्टी, सपा सहित अन्य दलों व निर्दल लोग थे।
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर स्वप्निल कुमार ने बताया कि उनके यहां से चार लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। इनमें एआईएमएम, आरपीआई सहित निर्दल शामिल है।
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर संदीप कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक उनके यहां से चार लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। यह नामांकन पत्र सपा और आम आदमी पार्टी के लिए प्राप्त किए गए।

मिल्कीपुर के रिटर्निंग अफसर दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके यहां से दो लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसी भी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed