फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   28 nominated including Congress District President, District Panchayat member

कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य समेत 28 नामजद

Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
28 nominated including Congress District President, District Panchayat member
अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के गुंधौर गांव में युवक की हत्या के बाद बुधवार को पुलिस पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राजमणि यादव, लवकुश यादव समेत 28 नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। करीब सात लोगों को चिह्नित करके उन्हें गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के गुंधौर गांव में मंगलवार को चाचा ने अपने भतीजे अर्जुन यादव (22) की फावड़े व धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। लखनऊ से पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार सुबह जब युवक का शव घर पहुंचा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब नौ बजे लोगों द्वारा जलालपुर माफी तारुन मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम करके प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक की पत्नी और रिश्तेदारों को मृतक के शव का दाह संस्कार कराने के लिए राजी कर लिया था। जैसे ही वह लोग पिपरी-रामपुर भगन मार्ग पर पहुंचे, तभी कुछ लोग उत्तेजित होते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और मृतक के शव को बीच सड़क पर रखवाकर जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडा, हॉकी, सरिया आदि लेकर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर भगन चौकी प्रभारी विरेंद्र पाल, कांस्टेबल रोहन व जितेंद्र बहादुर सिंह घायल हो गए थे।
मामले में उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राजमणि यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लवकुश यादव, उमाशंकर यादव, जसराज, द्वारिका प्रसाद यादव, रंजीत कुमार, रवि कुमार यादव, रितेश यादव, सुग्रीव, राहुल यादव, अमरनाथ यादव, बलरा यादव, सर्वेश यादव, शैलेश यादव, वीरेंद्र यादव, अवधेश प्रताप यादव, अजीत यादव, जगदीश पाल, लालमणि यादव, भगत यादव, अनिल यादव, द्वारिका प्रजापति, त्रिवेणी यादव, अमरजीत, जियालाल, नंद लाल यादव, राजू यादव के अलावा 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। युवक की हत्या के तीसरे दिन गुंधौर गांव में तीसरे दिन गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। दिन में पुलिसकर्मी गांव में नजर नहीं आए।
मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का आना-जाना लगा रहा। प्रधान प्रतिनिधि राजाराम वर्मा ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। कई लोग पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव छोड़कर भाग गए हैं। बताया कि पुलिस के साथ झड़प और हंगामे में गांव के बाहर के लोगों का हाथ है। जिन्होंने माहौल खराब किया है।

पुलिस टीम पर हमला करने और उपद्रव करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में उमाशंकर यादव, जैसराम, रवि कुमार, रितेश यादव निवासीगण गुंधौर बीकापुर, द्वारिका प्रसाद निवासी ओहरपुर नगर पंचायत बीकापुर, रंजीत कुमार निवासी हैरिंग्टनगंज इनायत नगर व जगदीश पाल निवासी पांडेय का पुरवा बीकापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed