फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   24 hours water will be available in Ayodhya

अयोध्या: अयोध्या में 24 घंटे मिलेगा पानी

Sat, 18 Feb 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
24 hours water will be available in Ayodhya
अयोध्या। श्रीराम मंदिर स्थल के आसपास रहने वाले हजारों लोगों के घरों में आगामी दिनों में 24 घंटे पानी की सप्लाई होगी। यही नहीं बिना किसी पंप के तीन मंजिल तक पानी पहुंचेगा। इसके लिए शहर में 11 नए नलकूप लगाए जाएंगे और तीन बड़ी पानी की टंकियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

अयोध्या शहर का विकास राज्य और केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है। ऐसे में केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के तहत इस पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। जिसके लिए जल निगम की नगरीय इकाई ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही 109 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त वागीश शुक्ल कहते हैं कि इस योजना के तहत अयोध्या धाम जोन के चार वार्ड रामकोट, मणिरामदास छावनी, मीरापुर, ऋणमोचन और अयोध्या कैंट जोन के महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और अवधपुरी कॉलोनी वार्ड में पेयजल सप्लाई दी जाएगी। इस योजना के तहत 90 किलोमीटर जीआई की पाइपलाइन बिछेगी और प्रेशर ऐसा होगा कि तीन मंजिल तक 24 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत अयोध्या के ऐसे स्थान जो नलकूप से बहुत ज्यादा ऊंचाई पर स्थित हैं। वहां पानी पहुंचाने के लिए कई जगह बूस्टर पंप भी लगाए जाएंगे। जिससे ऊंचाई पर बने भवनों में भी पानी की किल्लत न हो।
पेयजल में पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन आदि मिलाया गया है या नहीं, ये बात इस योजना के तहत आम लोग भी जान सकेंगे। इसके लिए कई जगह क्लोरीन एनालाइजर भी लगाए जाएंगे। ताकि पानी की शुद्धता का पता चल सके।

शहर में जितनी पेयजल की आपूर्ति है, उसका 40 फीसदी हिस्सा वाटर लॉस में गिना जाता है। यानी 60 फीसदी पानी ही घरों तक पहुंच पाता है। पानी की ये बर्बादी रोकने का भी इस योजना में पर्याप्त इंतजाम है। किस घर में कितना पानी खर्च हो रहा है, इसके लिए तो घरों में मीटर लगाए ही जाएंगे। साथ ही कई जगह बल्क मीटर भी लगाए जाएंगे। जिससे पता चलेगा कि टंकी से किस क्षेत्र में कितना पानी दिया गया। इससे वाटर लॉस का आसानी से पता चल जाएगा और इसमें सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed