फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   24 gram panchayats will include in nagar nigam

नगरनिगम का होगा सीमा विस्तार, शामिल होगीं 24 ग्राम पंचायते

Tue, 03 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
24 gram panchayats will include in nagar nigam
अयोध्या नगर निगम का प्रवेश द्वार। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नगरनिगम सीमा का जल्द विस्तार होगा। सीमा से सटी करीब 24 ग्राम पंचायतों को नगरनिगम में जोड़ा जाएगा। इससे इन ग्राम पंचायतों से जुड़े गांवों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

नगरनिगम की आबादी कम से कम पांच लाख करके करीब 100 वार्ड बनाने की तैयारी है। अभी अयोध्या नगरनिगम में 60 वार्ड हैं। शासन ने इन गांवों के नगरनिगम में परिसीमन के बाद होने वाली आय समेत अन्य बदलावों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 2017 में फैजाबाद व अयोध्या नगर पालिका को जोड़कर अयोध्या नगरनिगम बनाया था। करीब तीन लाख की आबादी के 50 वार्ड को ही 60 वार्ड में बांटकर नगरनिगम का दर्जा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पूर्व की नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार में ही पहला प्रस्ताव 87 गांवों का गया था। बाद में दूसरा प्रस्ताव प्रस्ताव 67 गांवों का गया था। मगर तत्कालीन सपा सरकार में नेताओं की आपसी खींचतान से मामला लटक गया।
शहर से सटे गांवों के प्रधानों ने नगरपालिका में शामिल होने का विरोध किया। बाद में नगरनिगम बनने के बाद भी यह विरोध जारी रहा। ऐन चुनाव से पहले वार्डों के परिसीमन के लिए अंतिम प्रस्ताव में 24 ग्राम पंचायतों को शामिल किए जाने का मसौदा शासन को भेजा गया था।
अब इसी प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हुई है। शासन ने सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव पर जांच करके आख्या नगरनिगम से मांगी है। इसमें खास तौर पर सीमा विस्तार से नगरनिगम की आय कितनी बढ़ेगी, कितने जोन होंगे। समस्त मूलभूत सुविधाएं कैसे मुहैया हो पाएंगी जैसे कई बिंदुओं पर पूरी जांच कर आख्या भेजने का निर्देश दिया है।
इन्हीं बिंदुओं पर नगरनिगम के अधिकारी माथापच्ची कर रहे हैं। जल्द ही यह रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। प्रस्ताव पर मुहर लगने पर नगरनिगम का क्षेत्रफल खासा बढ़ने के साथ वार्डों की संख्या 100 के करीब जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ये गांव बनेंगे हिस्सा
नगरनिगम के सीमा विस्तार के लिए भेजे गए प्रस्ताव में सदर तहसील के अब्बू सराय, गद्दोपुर, खोजनपुर, पहाड़गंज, उसरू, पूरे हुसैन खां, जनौरा, नंदापुर, कोरखाना, भीखापुर, सुल्तानपुर बछड़ा, देवकाली, शाहजहांपुर, रानोपाली, मक्खापुर, आशापुर, तकपुरा, जीयनपुर, शाहनेवाजपुर उपरहार, हैबतपुर, आशिफबाग, पाठकपुर उपरहार, मांझा आशिफबाग, मांझा शाहनेवाजपुर को शामिल किया गया है। ये सभी गांव सदर तहसील के हैं।

नगरनिगम के सीमा विस्तार के लिए पूर्ववत में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर विभिन्न बिंदुओं पर जांच आख्या मांगी गई है। इसको पूरा कराया जा रहा है। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन की अनुमति के बाद 24 ग्राम पंचायतें को नगरनिगम में शामिल कर दिया जाएगा।
ऋषिकेश उपाध्याय, मेयर, अयोध्या नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed