फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मेधावी विद्यार्थियों को विवि में नहीं देनी होगी फीस

मेधावी विद्यार्थियों को विवि में नहीं देनी होगी फीस

Tue, 30 Apr 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को विवि में नहीं देनी होगी फीस
विवि में पुरातन छात्रसभा जमा करेगी मेधावियों की फीस
विज्ञापन



अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि कैंपस में बैचलर डिग्री लेने वाले मेधावियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की मेरिट में टॉप 50 तक शामिल विद्यार्थियों की फीस पुरातन छात्रसभा वहन करेगी।


इसकी घोषणा मंगलवार को पुरातन छात्रसभा की ओर से की गई है। विद्यार्थियों को इसके लिए विवि में एडमीशन प्रक्रिया के दौरान पुरातन छात्रसभा को अवगत कराना होगा। पुरातन छात्रसभा विद्यार्थी की मेरिट का मिलान कर उसकी निर्धारित फीस जमा करेगी।
विज्ञापन



पुरातन छात्रसभा के निर्धारित प्रारूप के अनुसार विवि में मेधावियों को स्थान मिलने व विवि की गरिमा को बढ़ाने के लिए ये प्रक्रिया शुरू की गई है। बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीटेक व बीवॉक में एडमीशन लेने वाले मेधावियों की फीस जमा करने का जिम्मा पुरातन छात्रसभा ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसका रोडमैप तैयार किया गया है। यूपी समेत सभी बोर्डों के टॉप 50 में शामिल विद्यार्थियों को ये सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसमें बीएससी के मैथ, इलेक्ट्रानिक्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायो-केमिस्ट्री, बायो-टेक्रोलॉजी समेत अन्य विषय शामिल हैं।


इसी प्रकार बीटेक के मैकेनिकल इंजीनिरिंग, कंप्यूटर साइंस, इनफारमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिक्स में एडमीशन लेने वाले विद्यार्थियों को ये सुविधा मिलेगी।


साथ ही बीवॉक कोर्सों में ट्यूरिज्म एंड हास्पिटैलिटी, एमसीजे, फैशन डिजाइनिंग गारमेंट और फाइन आर्ट में एडमीशन लेने वाले मेधावी शामिल होंगे। इनकी संपूर्ण फीस पुरातन छात्रसभा जमा करेगी।


अवध विवि की पुरातन छात्रसभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विवि कैंपस की बैचलर डिग्री में एडमीशन लेने वाले सभी बोर्डों के टॉप 50 विद्यार्थियों की फीस पुरातन छात्रसभा की ओर से जमा की जाएगी।


पुरातन छात्रसभा के पास फंड की कमी नहीं होगी, तमाम एनआरआई, डॉक्टर-इंजीनियर, अफसर, उद्योगपति इस पवित्र कार्य में हाथ बंटाने के लिए सहमत हैं। अभी फिलहाल पांच लाख रुपये का फंड उपलब्ध है।


डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि 30 अप्रैल, 2019 तक निर्धारित थी। जिसे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के आदेशानुसार बढ़ा दिया गया है।



आवासीय परिसर प्रवेश परीक्षा-2019 के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों के शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मई, 2019 तक कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2019 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed