फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बॉडीवाल कैमरे रखेंगे शरारती तत्वों पर नजर

बॉडीवाल कैमरे रखेंगे शरारती तत्वों पर नजर

Mon, 08 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बॉडीवाल कैमरे रखेंगे शरारती तत्वों पर नजर
बटन कैमरे रखेंगे शरारती तत्वों पर नजर
विज्ञापन

फैजाबाद। श्रीराम की नगरी में शक्ति की आराध्य देवी मां का दुर्गा महोत्सव मनाए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। नवरात्र की षष्ठी यानी 16 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में विराजमान हो जाएगी। इसके बाद भक्तों का सैलाब विजय दशमी तक नहीं थमेगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। इसका फुलप्रूव खाका खींच लिया गया है।

इस बार महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से खास यह है कि पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए बटन वाले कैमरे का प्रयोग करेगी। यह चौकी प्रभारियों व थानाध्यक्षों की शर्ट में लगा होगा। इसकी पूरी रिकार्डिंग सीधी कंट्रोल रूम में स्थानांतरित होगी। शहर में अयोध्या-फैजाबाद के जुड़वा शहर को मिलाकर कुल 200 से अधिक पंडाल सजते हैं।
विज्ञापन


इनमें 24 पंडालों में नवरात्र के साथ ही दुर्गा पंडालों के पट खुल जाते हैं। शेष पंडालों के कपाट छठी के दिन खुलते हैं। इस दिन से प्रतिमाओं के दर्शन के लिए मेले जैसा माहौल होता है। सिर्फ फैजाबाद के ग्रामीण इलाके ही नहीं बल्कि अन्य पड़ोसी जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन को आते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार विसर्जन तक 200 पंडालों में पांच लाख से अधिक लोग दर्शन पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर से भारी भीड़ नाका चुंगी से लेकर चौक रिकाबगंज व विसर्जन घाट तक होती है। इसमें सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था अहम कड़ी होती है। पुलिस व प्रशासन मौजूदा समय में तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। अधिक श्रद्धालुओं वाले इलाके को तीन जोन, छह सेक्टर व 18 माइक्रो सेेक्टर में बांटा गया है।

इसमें पांच क्षेत्राधिकारी, 20 इंस्पेक्टर, 10 थानाध्यक्ष, दो कंपनी पीएससी, एक कंपनी फ्लड पुलिस की कंपनी, 50 महिला पुलिस कर्मी के अलावा जिले के थानों की पुलिस तैनात होगी। इनकी शर्ट में बटन वाले कैमरे लगे होंगे। 100 से अधिक पुलिस कर्मी सादी वर्दी में तैनात किए जाएंगे। यही सीधे तौर पर आला अफसरों को फीडबैक देते रहेंगे।

इसके अलावा नाका चुंगी से लेकर चौक व चौक से लेकर रिकाबगंज होते हुए विसर्जन स्थल तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पूरी भीड़ कैमरे में लगातार कैद होती रहेगी। शहर में दुर्गापूजा महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था एक बड़ा अहम विषय है। पुलिस व प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्तूबर की रात्रि से ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो जाएगा।

16 की रात्रि से शहर में चार पहिया वाहनों की इंट्री बंद होगी। शहर में चुंगी चौराहे, रोडवेज व देवकाली व रीडगंज चौराहे से चार पहिया वाहन अंदर नहीं जा सकेंगे। 16 से 18 अक्तूबर तक शहरवासियों को चार पहिया वाहन सिर्फ दिन में चलाने की अनुमति होगी। इतना अवश्य होगा कि अगर कोई दो पहिया वाहन चालक रात्रि में फंस जाता तो ट्रैफिक पुलिस उसे घर तक पहुंचाने में मदद अवश्य करेगी।

हालांकि पुलिस की अपील है कि शहरवासी कोशिश करें कि रात्रि में दो-पहिया या चार पहिया वाहन का प्रयोग 16 से 19 तक न करें। साथ ही शहर में होने वाली रामलीला के दौरान भी शहर के चार से अधिक जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा। पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने के लिए 25 से 30 टुकड़ी ट्रैफिक पुलिस की लगेंगी।

इसमें ट्रैफिक सिपाही के अलावा थानों की पुलिस भी होगी। एसपी सिटी अनिल सिसौदिया ने बताया कि शहर में दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर पुलिस की ओर से तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। बटन वाले कैमरे, सीसीटीवी की निगरानी में पूरा महोत्सव चलेगा। सादी वर्दी में पुलिस के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी।


यातायात निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान इस बार ट्रैफिक व्यवस्था फुलप्रूव होगी। ट्रैफिक सिपाहियों के अलावा थानों की पुलिस की देखरेख में 25 से 30 टुकड़ी तैनात रहेंगी। 15 की रात्रि से शहर में भारी वाहन व 16 से शहर में चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed