{"_id":"5b8ed127867a55485e1fd887","slug":"21536086311-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व समाज ने एससी एसटी एक्ट के विरुद्ध खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व समाज ने एससी एसटी एक्ट के विरुद्ध खोला मोर्चा
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सर्व समाज ने एससी-एसटी एक्ट के विरुद्ध खोला मोर्चा
फैजाबाद। एसटीएससी एक्ट के विरुद्ध विभिन्न राष्ट्रवादी हिंदूवादी व अन्य सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। संगठनों ने उक्त काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष का एलान किया है। रामलाल जायसवाल के आवास पर आहूत बैठक में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने बताया कि उक्त एक्ट से हिंदू समाज में विघटन व वैमनस्यता फैल रही है। बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें आज (बुधवार से) पंपलेट वितरण कर जन जागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 8 सितंबर को गुलाबबाड़ी से लेकर गांधी उद्यान तक पैदल मार्च कर सरकार के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा। बैठक की अध्यक्षता साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एचबी सिंह तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महेंद्रा ने किया। बैठक में धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे, पाटेश्वरी सिंह, चाणक्य विचार मंच के अध्यक्ष पंडित अवधेश मिश्र, विजय तिवारी, विनोद पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।