{"_id":"5b2d44364f1c1bf67a8b6aca","slug":"21529693238-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े के ढेर पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइंस स्थित कृष्णा पैलेस होटल से स्टेट बैंक सड़क पर मोड़ के पास लगे कूड़े के ढेर पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही थी। शरीर पर लाल रंग की शर्ट व नीले रंग की पैंट है। गले पर हलका कटे का निशान भी था। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत नशे में गिर जाने की वजह से प्रतीत हो रही है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।