फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   123 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प

123 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प

Sat, 16 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
123 जवानों ने लिया देश रक्षा का संकल्प
देश को मिले 123 जवान, लिया रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

फैजाबाद। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 34 सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पास आउट हुए 123 जवानों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के कार्यवाहक बटालियन कमांडर कर्नल टीएन उन्नीकृष्णन ने परेड की सलामी ली। नौजवानों की कदमों की थाप के साथ डोगरा रेजिमेंट के मिलिट्री बैंड ने अपनी मधुर धुन की छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रंगरूटों को मेडल भी प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ट रंगरूट का पुरस्कार रंगरुट खुशविंद्र सिंह को प्रदान किया गया। वहीं, शारीरिक क्षमता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रंगरुट सतनाम सिंह, शस्त्र एवं फायरिंग मे रंगरुट सौरभ कुमार, खेलकूद में रंगरुट संजय कुमार, ड्रिल में रंगरुट विक्रम कुमार तथा रक्षा ज्ञान में रंगरुट शिवम कुमार को मेडल प्रदान किया गया। कार्यवाहक बटालियन कमांडर कर्नल टीएन उन्नीकृष्णन ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि के टर्न आउट के लिये जवानों को शाबाशी दी। परेड का निरीक्षण करने के उपरांत जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थितियां चुनौति पूर्ण है। ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पास आउट हुए जवान अपनी यूनिट मे पहुंचकर यहां सीखे हुनर का सदुपयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने सभी रंगरुटों को हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखने की संकल्प दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed