फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शीघ्र साकार होगी रामायण म्यूजियम की परिकल्पना: महेश शर्मा

शीघ्र साकार होगी रामायण म्यूजियम की परिकल्पना: महेश शर्मा

Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शीघ्र साकार होगी रामायण म्यूजियम की परिकल्पना: महेश शर्मा
शीघ्र साकार होगी रामायण म्यूजियम की परिकल्पना: महेश शर्मा
विज्ञापन



अयोध्या। गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी के रिसेप्शन समारोह में शनिवार को अयोध्या पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका।


इस दौरान पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि, योगी सरकार 133 करोड़ रुपये की योजना से रामनगरी अयोध्या का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, 150 करोड़ रुपये बजट की और व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



अयोध्या में शीघ्र ही रामायण म्यूजियम की परिकल्पना साकार होगी। बताया कि अन्य पर्यटन योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। अयोध्या का विकास उसकी गरिमा के अनुकूल करने को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रामलला के दर्शन के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशन बनाने की योजना शीघ्र मूर्त रूप लेगी। उन्होंने बताया कि, जमीन की तलाश की जा रही है।



बताया कि, रामनगरी में यात्री सुविधाओं को बेहतर करने पर विचार चल रहा है। इससे पूर्व पर्यटन मंत्री व परिवहन मंत्री ने रंगमहल के महंत रामशरण दास से आशीर्वाद भी लिया।


इस दौरान अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के अभिषेक मिश्र, परमानंद मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed