{"_id":"5b0af3084f1c1bf66e8b4d46","slug":"21527444232-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसीं गईं रामलला के टेंट की डोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसीं गईं रामलला के टेंट की डोरियां
Updated Mon, 28 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसीं गईं रामलला के टेंट की डोरियां
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रत्येक पखवारे रविवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पुराविदों की ओर से आयोजित होने वाले निरीक्षण दिवस पर मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर एवं उत्खनित क्षेत्र पर लगाए गए तिरपाल की रस्सियां कसी गईं। पर्यवेक्षक जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी, जस्टिस इरफान की मौजूदगी में पुराविदों ने उत्खनित क्षेत्र में घास-फूस की सफाई भी कराई। टीम ने समूचे खोदाई स्थल पर बने ट्रेंचों को देखा। सुरक्षा के लिए लगे टेंट की खराब बांस-बल्लियों व रस्सियों को बदलवाने व उन्हें कसवाने का कार्य किया गया। इस मौके पर अधिग्रहीत परिसर के रिसीवर/मंडलायुक्त मनोज मिश्र, बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब, इकबाल अंसारी, अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा, बादशाह खान सहित अन्य मौजूद रहे।