फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिले के दो प्रधानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

जिले के दो प्रधानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित

Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले के दो प्रधानों को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित
प्रधान साधना व दुर्गेश को प्रधानमंत्री करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

फैजाबाद। पंडित दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत बेहतर काम करने वाले दो ग्राम प्रधानों का चयन इस जिले से भी हुआ है। विकास खंड मसौधा की ग्राम पंचायत सथरी के प्रधान दुर्गेश सोनी व अमानीगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत भखौली की प्रधान साधना सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल सम्मानित करेंगे।
ग्राम पंचायत सथरी के प्रधान दुर्गेश सोनी ने कहा कि गांव के हर ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यही प्रधान का मकसद होना चाहिए। बताया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन कि सर्वे रिपोर्ट में ग्राम पंचायत सथरी अग्रणी भूमिका में पाया गया। मसौधा ब्लॉक क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने में सथरी के ग्रामीण आगे रहे हैं। ग्राम सभा में 93 शौचालयों का निर्माण हुआ है और हर ग्रामीण अपने शौचालय का इस्तेमाल करता है। पात्रों में चार लोगों का प्रधानमंत्री आवास बन चुका है। शेष निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

उधर, विकासखंड अमानीगंज के ग्राम पंचायत भखौली की प्रधान साधना सिंह को 29 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रधान साधना सिंह द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई। भ्रूण हत्या रोकने व टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान साधना सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण तथा पूर्व से बने शौचालयों के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक किया गया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया। उन्होंने ग्राम पंचायत में 150 शौचालयों का निर्माण कराया है और कुछ का कार्य चल रहा है। साथ ही 37 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाया है। कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए वे आगे भी कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed