{"_id":"598368954f1c1b22578b4721","slug":"21501784213-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में नोटबंदी पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में नोटबंदी पर रखे विचार
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिष्ठ वर्ग में आकांक्षा व अमृतेष प्रथम
फैजाबाद। अनिल सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सदन सह वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व प्रार्थना के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की गई।
नोटबंदी पर आधारित इस वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका साकेत महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के रीडर डॉ. अशोक मिश्र व अध्यात्म ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी ने निभाई। संत समिति अयोध्या के अध्यक्ष कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि, मोदी जी द्वारा भारत में राम राज्य की स्थापना का प्रथम सोपान नोटबंदी लागू करना है। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान अशफाक सदन की आकांक्षा मौर्या (पक्ष), अमृतेष पांडेय (विपक्ष), द्वितीय स्थान आजाद सदन की आंचल तिवारी एवं दीपांशी अग्रवाल, तृतीय स्थान विस्मिल सदन की सृष्टि एवं अभिषेक को प्राप्त हुआ। लाहिड़ी सदन की जेनिथ तथा शिवांश ने सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान लाहिड़ी सदन के आयुश शुक्ल (पक्ष) एवं प्रखर गुप्ता (विपक्ष), द्वितीय स्थान विस्मिल सदन की अंशिका वर्मा व अंजली मिश्रा, तृतीय स्थान अशफाक सदन की कल्याणी व आदित्य त्रिपाठी को मिला। सांत्वना पुरस्कार आजाद सदन की साक्षी शुक्ला एवं आदित्य तिवारी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन मृणालिनी सिंह ने किया।