{"_id":"597f74044f1c1bc90b8b45f8","slug":"21501524996-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने दी। उन्होेंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी। 22 को प्रथम मेरिट सूची जारी की जायेगी।
इसके बाद 23 से 26 अगस्त तक दाखिले किए जाएंगे। परास्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के 5 विषयों में 239 सीट, वाणिज्य संकाय एमकॉम में 75 सीट तथा कला संकाय के 15 विषयों में 985 सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
प्रवेश प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। बीएससी में 480 सीट के सापेक्ष 460, बीकॉम में 160 सीट के सापेक्ष 159 और बीए में 1440 सीट के सापेक्ष 1440 छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया है, जिसमें से 26 छात्रों ने काउंसलिंग नही करायी है।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने काउंसलिंग नहीं कराई है, उन्हें मैसेज के जरिए शीघ्र काउंसलिंग कराने के लिए कहा गया है। बताया कि बीएससी में 60 सीटों के सापेक्ष 44 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है और स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं का संचालन भी 25 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है।
स्नातक वर्ग में बढ़ेंगे अतिरिक्त सेक्शन
अवध विश्वविद्यालय ने साकेत में बीए, बीएससी में एक-एक अतिरिक्त सेक्शन बढ़ाने की सहमति प्रदान कर दी है। प्राचार्य प्रदीप खरे ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवेश से वंचित रहे छात्रों के मद्देनजर विवि से अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की गई थी।
जिस पर कुलपति ने मौखिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। फीस जमाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। अतिरिक्त सेक्शन मिलने से बीए में 1440 और बीएससी में 480 प्रवेश हो सकेंगें।