{"_id":"5957eb224f1c1ba2468b47f9","slug":"21498934050-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहोराघाट पर रात में एसडीएम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहोराघाट पर रात में एसडीएम ने मारा छापा
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहोराघाट पर रात में एसडीएम ने मारा छापा
दो पुकलैंड एक जेसीबी व एक ट्रॉली ट्रैक्टर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल (फैजाबाद)। शुक्रवार की शाम बालू घाटों की खान की अवधि खत्म होने पर तहसील प्रशासन ने रात में छापा मारा तो एक जेसीबी, 2 पुकलैंड व एक ट्रॉली-ट्रैक्टर मौके से बरामद कर कस्टडी में ले लिया।
रौनाही थाना क्षेत्र के बालू घाट इस्माइलनगर सिहोरा में एसडीएम की अगुवाई में राजस्व विभाग ने शुक्रवार की रात पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान मौके पर 2 पोकलैंड , एक जेसीबी व ट्राली-ट्रैक्टर पकड़ी गई। वहीं, छापे की भनक लगते ही घाट के संचालक मौके से भाग गए। पुकलैंड मशीनों को पुलिस ने कांटा चौराहे पर छोड़ दिया जबकि जेसीबी और ट्राली ट्रैक्टर को थाने ले आई। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने बताया क्षेत्र में तीन घाटों पर खनन का लाइसेंस था जिसके पहले चरण की अवधि शुक्रवार की शाम खत्म हो गई लेकिन रात में इस्माइल नगर सिहोरा घाट के संचालकों ने मशीनों को यथावत बनाये रखा। इसे प्रशासन ने छापा मारकर जब्त कर लिया है। घाट संचालक नियमावली में 24 घंटे का समय मिलने की बात कह रहे हैं, इसका प्रमाण न दिया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।