फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   साकेत में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश तिथि बढ़ी

साकेत में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश तिथि बढ़ी

Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
साकेत में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश तिथि बढ़ी
साकेत में स्नातक की प्रवेश तिथि बढ़ी
विज्ञापन

अब 5 जुलाई तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। का. सु. साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक वर्ग की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि 30 जून से बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी गयी है। जो छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अब 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
साकेत महाविद्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्राचार्य प्रदीप खरे ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हैं। बीए में 1440, बीएससी गणित में 240, बीएससी बायो में 240, बीकॉम में 160 व बीसीए में कुल 60 सीटों पर प्रवेश होने हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 5 जुलाई तय की गयी है। खरे ने बताया कि तमाम छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जिनमें से कुछ छात्रों के प्रपत्र पूर्ण रूप से अभी तक लोड नहीं हो पाए हैं। ऐसे छात्रों को मैसेज भी भेजा गया है तथा उनकी सुविधा के लिए प्रवेश की तिथि 30 जून से बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी गयी है। प्राचार्य ने बताया कि अब तक लगभग 100 स्टूडेंट्स का ऑनलाइन आवेदन अपूर्ण है, 5 जुलाई के बाद प्रवेश स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन


समस्या समाधान के लिए कॉलेज की वेबसाइट का करें प्रयोग
स्नातक वर्ग की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। वहीं छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए साकेत महाविद्यालय ने इस बार एक नया कदम उठाया है। प्राचार्य प्रदीप खरे ने बताया कि यदि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो वे महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्या लिख सकते हैं, उनकी समस्या का 24 घंटे के भीतर निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed