फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2066 nominated to the post of Gram Panchayat members

ग्राम पंचायत सदस्य के 2066 पदों पर हुए नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 14 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य की खाली पड़ी 2066 सीटों पर रविवार को ब्लॉकों में सुबह 10 बजे से नामांकन शुरू हुए लेकिन तमाम सीटों पर इस बार भी नामांकन को लेकर उत्साह नहीं दिखा।
विज्ञापन


जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना पांच दिन पहले जारी कर दी गई थी। जिले में रिक्त हुए तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही 475 ग्राम पंचायतों के 2066 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जिले में रिक्त क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू हो गई है जो 23 फरवरी तक चलेगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि जिले में तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य, 2066 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन का रविवार को आखिरी दिन था, अभी नामांकन की सही संख्या नहीं मिली है।
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्य के 172 पदों के सापेक्ष रविवार को 171 नामांकन हुए। रिटर्निंग अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि 24 ग्राम पंचायतों में 172 सदस्यों के खाली पद पर आज 171 लोगों ने नामांकन किया। सोमवर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सुचित्तागंज प्रतिनिधि के अनुसार सोहावल विकास खंड के 62 ग्राम सभाओं में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें 152 वार्डों के सापेक्ष 143 ने नामांकन दाखिल किये। कई ग्रामसभाओं के वार्ड पद अभी भी रिक्त हैं। कल नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। 17 को नाम वापसी तथा प्रतीक आवंटन होगा। 21 फरवरी को चुनाव वाले वार्डों पर मतदान प्रक्रिया पूरी होगी। 23 फरवरी को जीते ग्राम पंचायत प्रत्याशियों के परिणामों की घोषणा की जाएगी। नामांकन की पुष्टि करते हुए आर ओ प्रदीप द्विवेदी ने बताया 143 नामांकन मिले हैं। 17 को पता चल पाएगा की कितने वार्डों पर लड़ने है तथा कितने वार्ड रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवई प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड मवई में रविवार को सदस्य के लिए 56 लोगों ने नामांकन किया। प्रधानी चुनाव में चार ग्रामसभा के सदस्यों का चुनाव नहीं हुआ था, इसलिए इन गांवों के नव निर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे। सहजना, नौगवां, देवईत व रतनपुर में सदस्यों के लिए 56 लोगों ने नामांकन किया है। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के 97 ग्राम पचायतों के सापेक्ष 71 ग्राम पचायतों के 375 सदस्यों की सीटें रिक्त हैं जिसमें से 41 ग्राम पंचायतें गठित नहीं हुई थीं। 56 ग्राम पंचायतें ही गठित हो पाई हैं। नामांकन में यादवपुर, हुसैनपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पंचायतों सदस्यों के पद रिक्त रह गये। नामांकन प्रक्रिया देर शाम तक चली। कई ग्राम पंचायतों में तो एक से अधिक नामांकन पत्र भरे गये जिसकी पुष्टि आरओ संतोष कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed