फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   205 feet high victory flag will hoist in Ram Janmabhoomi

Ayodhya News: रामजन्मभूमि में लहराएगी 205 फीट ऊंची विजय पताका

Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
205 feet high victory flag will hoist in Ram Janmabhoomi

विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर में 205 फीट ऊंची विजय पताका लहराएगी। इसके लिए विशेष धर्मध्वज दंड अहमदाबाद से निर्मित होकर सोमवार को अयोध्या पहुंचा। इसे श्रीरामजन्मभूमि परिसर में रखा गया है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी इस धर्मध्वज में विजय पताका लगाएंगे।
यह धर्मध्वज अहमदाबाद की अंबिका इंजीनियरिंग कंपनी में बनकर तैयार हुआ है। यह कंपनी करीब आठ दशक से शास्त्रों के अनुसार धर्मध्वज दंड बनाती आ रही है। धर्म दंड लेकर पहुंचे कंपनी के कारीगर शैलेश भाई ने बताया कि पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 9़ 5 इंच है। वजन 5़ 5 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं। करीब 40 कारीगरों ने 16 घंटे काम कर इसे नौ माह में तैयार किया है।
विज्ञापन


राममंदिर में ब्रह्मांड की ऊर्जा पहुंचे का एंटीना है धर्मध्वज दंड
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि राममंदिर में ब्रह्मांड की भी ऊर्जा पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रकार का धर्मध्वज दंड निर्मित कराया गया है। यह एक अनोखा एंटीना होता है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा को भगवान के गर्भगृह तक ले जाता है। राममंदिर में मुख्य ध्वज समेत सात ध्वज स्तंभ लगने हैं। मंदिर का शिखर 161 फीट है। शिखर के ऊपर पताका रहेगी। चूंकि धर्मध्वज दंड की लंबाई 44 फीट है, इसलिए धर्मध्वज दंड की कुल ऊंचाई 205 फीट हो जाएगी, जहां 24 घंटे विजय पताका लहराती रहेगी। तेज हवा में पताका इधर-उधर न हिले इसको लेकर इंजीनियरों ने खास संरचना की है। उसी डिजाइन के अनुरूप धर्मध्वज दंड निर्मित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed