{"_id":"5ca3bf7dbdec2214195ac65e","slug":"201554235261-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दी गिरफ्तारी
अयोध्या। रामजन्मभूमि विवादित परिसर के बैरियर को तोड़ने के मामले में वांछित चल रहे हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर राय ने वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को थाना रामजन्मभूमि में गिरफ्तारी दी।
गिरफ्तारी से पहले प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर राय ने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता 14 अगस्त 2018 को अयोध्या कूच के कार्यक्रम में शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे थे। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
बताते चले कि 14 अगस्त 2018 को हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या कूच का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसको लेकर हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी व पुष्कर राय सहित तमाम कार्यकर्ता अयोध्या के विवादित परिसर में घुसने के लिए परिसर के गेट नंबर 3 पर जुट गए थे और अंदर घुसने का प्रयास करने लगे थे।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर थाना राम जन्मभूमि में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर राय सहित 48 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ रामजन्मभूमि मनोज गुप्ता ने बताया कि वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।