फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वायु सेना दिवस पर शहीदों को किया नमन

वायु सेना दिवस पर शहीदों को किया नमन

Mon, 08 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना दिवस पर शहीदों को किया नमन
वायु सेना दिवस पर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

फैजाबाद। शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में वायु सेना दिवस पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम का आयोजन अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थिति सैन्य शहीद स्मृतिका पर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व फ्लाइंग अफसर विनोद बहादुर मिश्रा, वरिष्ठ अतिथि कैप्टन डीपी तिवारी व प्रकाश कुमार गुप्ता समेत सभी ने सैन्य शहीद स्मृति का पर पुष्पांजलि अर्पित की।

संयोजक ओम प्रकाश सिंह नाहर ने बताया कि 1965 1971 भारत-पाक युद्ध में वायु सेना के जांबाजों ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। 1948 के युद्ध में वायु सेना के फैजाबाद निवासी पायलट लेफ्टिनेंट पुषागं ने दुश्मनों को कश्मीर से मार के भगा दिया। उन्हें बहादुरी के लिए वीर चक्र दिया गया।
विज्ञापन


इनके पिता तत्कालीन स्टेशन मास्टर थे 1965 भारत पाक युद्ध में स्वर्गीय विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह जफा को वायु सेना मंडल और 1971 के युद्ध में बहादुरी के लिए भारत सरकार ने वीर चक्र देकर सम्मान किया था। इन जवानों के पराक्रम को देश सलाम करता है। जिले के और भी जवानों ने युद्ध में अपना पराक्रम दिखाया था, देश को इन पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वायु सेना के पूर्व अधिकारी जीपी मिश्रा, सूबेदार मेजर बीके दिवेदी, सूबेदार इतकाद हुसैन, हवलदार मो. सलीम, प्रकाश कुमार गुप्ता, शरद सिहं, एस एन श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान, आनंद अग्रहरी, रिजवान खान समेत तमाम लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed