{"_id":"5b9412b4867a557ff47dd511","slug":"201536430772-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के लिए महायज्ञ की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के लिए महायज्ञ की तैयारी तेज
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण में आ रहीं बाधाओं के निवारण के उद्देश्य से अयोध्या के श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम में 22 से 24 अक्टूबर तक होने जा रहे तीन दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी तेज हो गई है। महायज्ञ में देश एवं विदेश से बड़ी संख्या में संत व धर्माचार्य शामिल होंगे। पूर्व सांसद व रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष डॉ. रामविलास दास वेदांती के सानिध्य में होने जा रहे महायज्ञ के समापन पर ही मिशन मोदी पीएम अगेन संस्था के नेतृत्व में मोदी रथ भी रवाना किया जाएगा।
महायज्ञ के संयोजक मंडल में शामिल डॉ. राघवेश दास वेदांती ने कहा कि 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे महायज्ञ में देश-विदेश से करीब एक हजार साधु-संत एवं रामभक्त शामिल होंगे। यह यज्ञ रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की सामाजिक एवं कानूनी बाधाओं को दूर करने व विश्वमंगल की कामना के साथ किया जा रहा है।
बताया कि इसी क्रम में मिशन मोदी अगेन पीएम की बैठक वशिष्ठ भवन में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि यज्ञ के समापन के बाद मोदी रथ भी महंत डॉ .रामविलासदास वेदांती के निर्देशन में 108 दिवसीय भारत भ्रमण पर निकलेगा। बड़ी संख्या में साधु-संत मोदी रथ को रवाना करेंगे। इस मौके पर महंत परमेश्वर दास, रामगोपाल काका, सत्येंद्र दास, शरद पाठक, कृष्ण देव सिंह, आकाशमणि त्रिपाठी, जनार्दन वर्मा, रजत पांडेय, डॉ. सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।