फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   30 अक्टूबर तक विधेयक लाकर सरकार करे मंदिर निर्माण

30 अक्टूबर तक विधेयक लाकर सरकार करे मंदिर निर्माण

Sun, 15 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
30 अक्टूबर तक विधेयक लाकर सरकार करे मंदिर निर्माण
सरकार 30 अक्तूबर तक विधेयक लाकर करे मंदिर निर्माण
विज्ञापन

अयोध्या। भव्य राममंदिर निर्माण हेतु जानकीघाट स्थित दर्शनभवन में धर्मसेना द्वारा आयोजित संत सम्मेलन में जयश्रीराम व रामलला हम आयेंगे मंदिर भव्य बनायेंगे के नारों के बीच कई प्रस्ताव पारित हुए। संत सम्मेलन में 30 अक्तूबर तक विधेयक लाकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण की सरकार से मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि मंदिर निर्माण का मार्ग नहीं प्रशस्त हुआ तो 2 नवंबर से अयोध्या कूच किया जाएगा। साथ ही राममंदिर आंदोलन के श्लाका परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज को भारत रत्न दिये जाने की मांग की गयी।
संत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि रामलला उसी स्थान पर विराजमान हैं। बस उनका मंदिर भव्य नहीं है। हम भाजपा सरकार से राममंदिर निर्माण की मांग इसलिए करते है क्योंकि भाजपा के एजेंडे में राममंदिर था। धर्मसेना के संस्थापक संतोष दूबे ने कहा कि 30 अक्तूबर तक सरकार विधेयक लाकर मंदिर का निर्माण नहीं कराती अथवा मंदिर निर्माण की तारीखों का एलान नहीं करती तो 2 नवंबर को अयोध्या कूच का आवाहन किया जायेगा। योगी सोमेशनाथ ने कहा कि राममंदिर आंदोलन के लिए धर्मसेना के प्रस्ताव का समर्थन किया जायेगा। हिंदू समाज पार्टी के रा.अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा 14 अगस्त से राममंदिर निर्माण के लिए जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

संत सम्मेलन में धर्मसेना हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय, वेद राजपाल, चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपानिधान तिवारी, श्वेता शुक्ला, अधिवक्ता कमलेश सिंह, रामजी गुप्ता, सुरेन्द्र दूबे, देवकुमार मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, बृजेश दूबे महंत रामलोचन शरण शास्त्री, चन्द्रहास दीक्षित, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed