{"_id":"5b44e6da4f1c1b07278b5ae2","slug":"201531242202-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया दौरा
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया दौरा
फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाढ़ के खतरों से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सरयू के कछार में बसे गांव मूडाडिहा, उरदहवा, पूरे चेतन, पिपरी संग्राम आदि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का स्थलीय निरीक्षण के बाद बाढ़ चौकी राजा दशरथ समाधि स्थल पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर राहत व बचाव संबंधी जानकारी दी।
ग्रामीणों से कहा कि बाढ़ आने से पहले आप लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार की परेशानी होती है तो हमसे और स्थापित बाढ़ राहत चौकी पर तैनात कर्मचारी से संपर्क करें। बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है लोगों की सहायता के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे। मूड़ाडिहा के ग्राम प्रधान तेज बहादुर निषाद से राहत व बचाव कार्य सहित उचित व्यवस्थाओं को देखने को कहा।
उप जिला अधिकारी सदर नागराज हुलगी ने कार्यवाहक तहसीलदार सदर विजय प्रताप सिंह को बाढ़ से प्रभावित हुए विस्थापित परिवारों को भूमि आवंटन कर उन्हें बसाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे, सुनील सिंह मुन्ना, लाल साहब सिंह, तेज बहादुर शास्त्री सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।