फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्राचार्य और शिक्षक कराएं भौतिक सत्यापन, तभी चलेगा सत्र

प्राचार्य और शिक्षक कराएं भौतिक सत्यापन, तभी चलेगा सत्र

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य और शिक्षक कराएं भौतिक सत्यापन, तभी चलेगा सत्र
प्राचार्य और शिक्षक कराएं भौतिक सत्यापन, तभी चलेगा सत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र से पहले सभी कॉलेजों को सख्त हिदायत दी है कि प्राचार्य समेत तैनात विषयवार शिक्षकों का अनुमोदन व सत्यापन करके ही दाखिला लें, वरना कार्रवाई होगी। विवि का आदेश न मानने वाले कॉलेजों में प्रवेशित छात्रों को दूसरे कॉलेजों से संबद्ध कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि अवध विवि ने परीक्षा से पहले भी सभी 616 कॉलेजों से शिक्षकों का ऑनलाइन डॉटा मंगाया था। आधार संख्या के हिसाब फीडिंग के दौरान करीब 15 सौ शिक्षक फर्जी पाए गए। यह तैनाती स्थल के अलावा अन्य तमाम कॉलेजों में सेवारत दिखाए गए थे। बाद शिक्षकों ने अपनी सही तैनाती का हलफनामा देकर स्थिति स्पष्ट की थी। हालांकि मामले में इन फर्जी शिक्षकों की तैनाती दिखाने वाले कॉलेजों पर विवि प्रशासन ने तमाम चेतावनी के बाद परीक्षा केंद्र की सुविधा दी।
विज्ञापन

अब फिर नए सिरे से कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के निर्देश पर महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. एसएन शुक्ला की ओर से 22 जून को जारी दो आदेश पत्र संख्या लोअवि/संब/2018/7012 और लोअवि/संब/2018/7013 के जरिए सभी महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्य, शिक्षकों के अनुमोदन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए 2017-18 में पाठ्यक्रमानुसार आवंटित सीटों को आधार मानते हुए अगस्त 2018 से पूर्व विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर अनुमोदन किया जाएगा। ये प्रक्रिया अगस्त माह से पहले पूर्ण कर ली जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों के भौतिक सत्यापन को लेेकर उनके अभिलेखों को उपलब्ध कराने को कहा गया है, साथ ही महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रुप से लगाने की बात कही गई है। कहा गया है कि किसी भी कार्य दिवस में औचक निरीक्षण किए जाने पर अगर कमियां पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत प्रवेश पाए छात्रों को अन्य महाविद्यालय से संबद्ध करने व महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित किया जा सकता है। विवि के महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. एसएन शुक्ल द्वारा शुक्रवार को जारी दो पत्रों के अनुसार शैक्षिक गुणवत्ता ठीक करने के उद्देश्य से अगस्त माह से पूर्व महाविद्यालयों के प्राचार्यों व शिक्षकों का अनुमोदन कराना आवश्यक होगा। जारी पत्र में महाविद्यालय में अनुमोदित प्राचार्य व शिक्षकों के भौतिक सत्यापन को लेकर उनकी दैनिक उपस्थिति उपलब्धता के संबंध में आवश्यक अभिलेख जैसे अनुमोदन पत्र, महाविद्यालय द्वारा निर्गत तथा सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक से लिए गए वेतन भुगतान संबंधित अभिलेखों की उपलब्धता अनिवार्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed