फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धू-धू कर जले ट्रांसफार्मर, 30 हजार लोग अंधेरे में

धू-धू कर जले ट्रांसफार्मर, 30 हजार लोग अंधेरे में

Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
धू-धू कर जले ट्रांसफार्मर, 30 हजार लोग अंधेरे में
धू-धू कर जले ट्रांसफार्मर, अंधेरे में 50 हजार लोग
विज्ञापन

फैजाबाद। विद्युत उपकेंद्र रुदौली के 33/11 के शहर व देहात के दोनों ट्रांसफार्मर में सोमवार देर रात आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के दिशा-निर्देश में मंगलवार देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का काम जारी था। ट्रांसफार्मर फुंकने से पावर कॉर्पोरेशन को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारियों के अनुसार आंतरिक खराबी से 10 एमबीए ट्रांसफार्मर की एचटी लाइन की बुसिंग टूट गई। इस वजह ट्रांसफार्मर से निकले तेल से आग लग गई। इसके चलते उपकेंद्र के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया है।
विद्युत उपकेंद्र रुदौली देहात 10 एमबीए ट्रांसफार्मर में सोमवार मध्य रात करीब 1 बजे आग लग गई। जब तक कर्मी कुछ समझ पाते तब तक लपटों ने बगल रखे 5 एमबीए के दूसरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। एसएसओ कांति सिंह ने आग की सूचना कंट्रोल रूम समेत उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर आग को बुझाने के लिए रामसनेहीघाट, रौनाही और फैजाबाद से आए अग्निशमन दस्ते ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। दोनों ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं एक ही परिसर में स्थापित विद्युत उपकेंद्र रुदौली शहर की भी आपूर्ति बंद कर दी गई। जो मंगलवार देर शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। इसके चलते शहर व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर करीब 50 हजार उपभोक्ता अंधेरे में हैं।
विज्ञापन


चौबीस घंटे लगातार आपूर्ति के लिए लिखा पत्र
मुख्य अभियंता वितरण एके सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आंतरिक खराबी से 10 एमबीए ट्रांसफार्मर की एचटी लाइन की बुसिंग टूट गई। इस वजह ट्रांसफार्मर से निकले तेल से आग लग गई। तेज आग से बगल रखा 5 केबीए ट्रांसफार्मर भी जलने लगा। बताया की मुख्य अभियंता ऊर्जा को पत्र लिखकर 33/11 केबी रुदौली शहर उपकेंद्र पर मंगलवार से 20 मई तक चौबीस घंटे लगातार आपूर्ति के लिए पत्र लिखा गया है। उपकेंद्र रुदौली शहर सहित देहात के सभी फीडरों को रोस्टिंग कर बारी-बारी सप्लाई की व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अभियंता रुदौली डीके सोनकर को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर को बदलने में तीन से चार दिन लगने की संभावना है। इससे करीब 60 लाख का अनुमानित नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने किया निरीक्षण
मंगलवार को विधायक रामचंदर यादव ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आग लगने की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य अभियंता फैजाबाद से जल्द दोनों ट्रांसफार्मर बदलने और शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुरू कराने के लिए कहा। कहा कि ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद दोनों उपकेंद्रों के बीच दीवाल का निर्माण कराया जाए, जिससे ऐसी घटना की दशा में दूसरा ट्रांसफार्मर प्रभावित ना हो।


48 घंटे बाद भी नहीं सुचारु हो पाई विद्युत आपूर्ति
13 मई को आंधी-पानीके बाद ध्वस्त हुई विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम तक सुचारु नहीं हो पाई। सोमवार रात आग लगने से दो ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद रही सही उम्मीद भी धूमिल हो गई। पूरेडालई फीडर के 86 गांवों में टूटे विद्युत पोल अभी तक ठीक नहीं हो पाए है। इसके अलावा शुजागंज में बाजार समेत मानपूर, फगौली कुमियान समेत तीन दर्जन गांव अभी भी अंधेरे में हैं। हाल ये है कि लोगों को जरूरी काम के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जेई विकास आर्या ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर व टूटे पोलों को ठीक करने का काम किया जा रहा है, नुकसान ज्यादा हुआ है इसलिए समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed