{"_id":"5a60ebea4f1c1b88268b532d","slug":"201516301290-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी से हो जस्टिस लोया के मौत की जांच-संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी से हो जस्टिस लोया के मौत की जांच-संजय
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी से हो जस्टिस लोया के मौत की जांच : संजय
फैजाबाद। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट जस्टिस लोया के मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट की एसआईटी से कराई जाए। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को ढोंगी सरकार करार दिया। कहा कि देश में आपात काल जैसे हालात हैं। वह सिविल लाइंस स्थित के होटल में पत्रकारों से बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध कुछ इस तरह बढ़े हैं। उससे लगता है कि यह सरकार सपा पार्ट-टू की सरकार है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता नहीं उसकी प्राथमिकता हज सब्सिडी बंद करना है। आरोप लगाया कि बेरोजगारी, किसान और दूसरे लोग सरकारों की प्राथमिकता में नहीं है। राज्यसभा टिकट को लेकर कुमार विश्वास पर कुछ भी बोलने से मना किया। लोक सभा चुनाव में पार्टी के उतरने के सवाल पर कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में सांगठनिक मजबूती की जी रही है। चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला पार्टी लेगी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद संजय सिंह पहली बार यहां पहुंचने पर नाका बाईपास व बीकापुर में प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधानसभा प्रभारी नोमान अहमद, सर्वेश वर्मा, मुकेश द्विवेदी, गंगा सिंह, मो. इस्रराइल, अरविंद यादव समेत अन्य लोग थे।