फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में नौकायान प्रतियोगिता 20 को

अयोध्या में नौकायान प्रतियोगिता 20 को

Sun, 17 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में नौकायान प्रतियोगिता 20 को
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का पर्यटन विभाग 20 दिसंबर को सरयू तट पर नौकायान प्रतियोगिता कराएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी एमटीए विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता केरल में होने वाली नेहरू वोट रेस फेस्टिवल के तर्ज पर कराने का प्रयास है, जिससे अयोध्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन


इससे रिवर पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग का प्रयास है कि पर्यटन विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार की प्रतियोगिता अयोध्या-फैजाबाद में पहली बार होने जा रही है। नाविकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा कि पर्यटकों से कैसा व्यवहार करें।

नाव में किस प्रकार की सुरक्षा का प्रबंध करें। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रोत्साहन राशि व प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed