{"_id":"59d51f1d4f1c1b9d538b5ab6","slug":"201507139357-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ को लेकर सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ को लेकर सजे बाजार
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। पति के दीर्घायु की कामना के लिए रखे जाने वाला करवा चौथ व्रत आठ अक्टूबर को है। इसका असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। पर्व को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। महिलाएं करवा, सीक, चूड़ा, गट्टा, बताशा व पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं।
इस बार श्रंगार के कई सामानों के दाम महंगे जरूर हुए हैं लेकिन खरीदारी पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। सौंदर्य प्रसाधनों व कपड़ों की दुकानों पर भी सुहागिनों की भीड़ देखी जा रही है। आभूषण विक्रेता अमित सोनी ने बताया कि महिलाएं चांदी से बना करवा, बिछिया, पायल सहित अन्य आभूषण खरीद रही हैं।
पिछली बार की तुलना में इस बार चांदी के दाम में दो हजार रुपये की व सोने के दाम में प्रति दस ग्राम पर एक हजार रुपये की वृद्धि हुई है। कपड़ा विक्रेता सैंटी ने बताया कि इस बार गोटेदार लहंगा व गुजराती साड़ियों की बिक्री अधिक हो रही हैं। इनकी कीमत 15 सौ शुरू होकर पांच हजार तक है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूट, स्कर्ट, लहंगा व अन्य साड़ियों की क्षमता अनुसार खरीद की जा रही है। इसी तरह श्रंगार के दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। श्रंगार सामग्री विक्रेता स्वामी दीपक ने बताया कि इस बार दामों में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। काजल, फेशवॉश, क्रीम, पाउडर, नेल पॉलिस सहित सभी सामान महंगे हुए हैं।
उत्सव के रूप में मनाती पर्व
स्मृता सिंह ने बताया कि पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसे लेकर खरीदारी शुरू दी है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत जरूर रखूंगीं। रिंकी का कहना है कि पछले चार वर्षों से व्रत विधि-विधान से रखते हुए पति की लंबी उम्र की कामना करती हूं।
व्रत को एक उत्सव के रूप में मनाती हूं। रेनू ने बताया कि हर बार उंगलियों पर व्रत का इंतजार करते हैं। इसमें पति का भी सहयोग मिलता है। दीपशिखा मिश्रा कहती हैं कि हर बार पर्व पर सामान थोड़ा महंगे जरूर हो जाते हैं। इस बार भी श्रंगार से लेकर कपड़े व अन्य सामान भी महंगे हो गए हैं, लेकिन पति की लंबी उम्र के लिए विधि-विधान से व्रत रखूंगी।
ये हैं करवा चौथ के 16 श्रंगार
मांग टीका, बिंदिया, काजल, नथनी, सिंदूर, मंगलसूत्र, कर्णफूल, मेंहदी, कंगन या चूड़ी, साड़ी, बिछिया, पायल या पाजेब, कमरबंद या तगड़ी, अंगूठी, बाजूबंद, गजरा।