{"_id":"59a1c91f4f1c1bed1d8b4996","slug":"201503775007-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू अभी भी खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर
फैजाबाद। उफनाई सरयू के कहर से बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। सरयू अभी भी खतरे के निशान से लगभग 62 सेमी ऊपर है। हालांकि शनिवार को इसका जलस्तर स्थिर बना रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार को सरयू का जलस्तर 93.350 मीटर दर्ज किया गया।
जिले के सदर क्षेत्र, सोहावल और रुदौली तहसील के इलाकों में सरयू नदी कहर बरपा रही है। करीब तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, पूराबाजार क्षेत्र के पिपरी संग्रामपुर, सलेमपुर, पूरे चेतन व उड़दहवा गांवों के अलावा रूदौली तहसील के कैथी गांव, सराय नासिर, अब्बूपुर व महंगू का पुरवा में स्थिति पूर्ववत है।
इन गांवों से अब तक सौ से अधिक घरों को नदी ने अपनी धारा में समाहित कर लिया है। दूसरी तरफ कुछ इलाकों में पानी कम जरूर हुआ है लेकिन जमीन गीली होने व पिछले दो दिन हुई बरसात के कारण लोग अभी अपने घर जाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से प्रशासन स्तर से राहत कार्य में भी तेजी आई है, जिससे बाढ़ पीड़ितों को थोड़ा सुकून मिला है।