{"_id":"59690aaf4f1c1bc95b8b467f","slug":"201500056239-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मरीज हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मरीज हलकान
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मरीज हलकान
फैजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार की शाम अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे मरीज उमस भरी गर्मी से व्याकुल हो उठे, जबकि जिला चिकित्सालय परिसर में निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान जारी है। एक-दो मरीज तो बाहर भी घूमते व हाथ से पंखा झलते चिकित्सालय के गेट पर देखे गए।
शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे के करीब अचानक बिजली गुल हो जाने से चिकित्सालय के सभी वार्डों में अफरातफरी का माहौल हो गया। इमरजेंसी कक्ष के बाहर हाथ से पंखा झलते हुए मरीज यासीन के तीमारदार ने बताया कि अंदर गर्मी अधिक थी, बर्दास्त न होने पर बाहर आ गये।
करीब 35 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से अल्प समय के लिए आपूर्ति बाधित हुई थी, यद्यपि जेनरेटर की भी सुविधा है, लेकिन उसके संचालन के पूर्व ही बिजली आ गई, कोई खास असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता प्रथम एके सिंह ने बताया कि कुछ समस्याओं की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे सही करा लिया गया है, अब निर्बाध रूप से आपूर्ति जारी रहेगी।
शहर में आज दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के आसार
फैजाबाद। शहर के कुछ इलाकों में शनिवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के आसार हैं। यह जानकारी अधिशाषी अभियन्ता एके सिंह ने दी। बताया कि दर्शननगर बिजली उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य होने के कारण शहर में पोषित होने वाले उपकेंद्र नाका, कौशलपुरी, देवकाली, लालबाग, अमानीगंज, चौक, नियांवा, राम की पैड़ी, श्रृंगारहाट, गोसाईगंज, बाकरगंज, पूराबाजार, दर्शननगर, रानीबाजार एवं मसौधा से संबंधित क्षेत्रों में 11 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के आसार हैं।