फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अंतिम व्यक्ति के विकास से देश का विकास

अंतिम व्यक्ति के विकास से देश का विकास

Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति के विकास से देश का विकास
‘अंतिम व्यक्ति के विकास से देश का विकास’
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन उनके जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पं. उपाध्याय ने कहा था कि देश के अंतिम व्यक्ति के विकास से ही देश का विकास संभव है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

ब्लॉक मसौधा परिसर में आयोजित प्रदर्शनी, मेला एवं गोष्ठी के समापन अवसर पर बीडीओ पुष्पा वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का कहना था हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है केवल भारत नहीं। माता शब्द से विच्छेद होते ही भारत केवल एक भूखंड रह जाएगा। निवासियों, देशवासियों का ममत्व तो माता वाले संबंध से ही जुड़ता है। उन लोगों का प्रेम ही देश भक्ति कहलाता है जो पुत्र के रूप में अपने देश से संबद्ध है। यही देश भक्ति अमरत्व प्राप्त करती है। कहा कि उनकी सोच हमेशा गरीबों और शोषित व्यक्तियों के प्रति रही है। हमेशा लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय एवं पथ अंत्योदय का नारा देकर गरीबों एवं शोषित व्यक्तियों उत्थान के लिए जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का पूर्ण विकास तभी संभव है जब देश के अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा। मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के समापन की घोषणा करते हुए विभागों से लगाई गई प्रदर्शनी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सांस्कृतिक दल श्रीमंत आसावरी एंड पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल की जीवन दर्शन और वर्तमान सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों को गीत एवं संगीत से व्यक्त किया। कार्यक्रम में एडीओ कोऑपरेटिव उमेश कुमार यादव, एसटी कृष्ण कुमार, आईएसबी अशोक सिंह, पंचायत विष्णु नारायण दुबे, कर्मचारियों के साथ सूचना विभाग के विनय कुमार वर्मा, लेखाकार अवधेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed