फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 lakh rupees stolen in broad daylight from the cashier's cabin in the bank

बैंक में कैशियर के केबिन से दिन दहाड़े 20 लाख रुपए चोरी

Wed, 07 Sep 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees stolen in broad daylight from the cashier's cabin in the bank
अयोध्या- रुदौली नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा रुदौली में चोरी के बाद मौके पर जांच करते ए? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली रुदौली अंतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रुदौली से मंगलवार को दो बदमाश 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के करीब चार घंटे बाद बैंक कर्मियों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शाम तक बैंक कर्मी मामले की खुद जांच पड़ताल करते रहे। बैंक प्रबंधक ने देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल शशिकांत यादव, एसएसआई लल्लन सिंह, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस बल सहित बैंक शाखा पहुँच गए।
विज्ञापन

देर शाम एसएसपी प्रशांत वर्मा व एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की जांच में मास्क पहना एक व्यक्ति रुपये लेकर जाता दिखा, पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में बैंक कर्मियों की घोर लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के अनुसार दो व्यक्ति मंगलवार सुबह 10:45 बजे पर बैंक शाखा परिसर में आए। एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठ गया और दूसरा कैश काउंटर के पीछे चला गया। काउंटर में कैशियर अमित यादव नकदी का काम कर रहे थे।
कैशियर के काउंटर के पीछे गये व्यक्ति ने चुपचाप रुपयों से भरा पीला बैग उठाया और बैंक से बाहर चला गया। उसके बाद कुर्सी पर बैठा व्यक्ति भी चला गया।
शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैग में पांच पांच सौ नोटों के चार बंडल थे। कुल 20 लाख रुपये झोले में रखे थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना 11 बजकर 07 मिनट पर हुई।
बैंककर्मियों को घटना की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे रुपये अयोध्या शाखा भेजने के समय तब हुई जब कैशियर बैग खोजने लगे, बैग गायब मिला। डेढ़ बजे से चार बजे तक बैंक प्रबंधन अपने स्तर से दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गए।
असफल होने पर कोतवाल को घटना की जानकारी दी। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर शाम को एसएसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर पहुंचे और प्रबंधक से लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज देखे।

पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। शाखा प्रबंधक मजोज कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की जा रही है।
मुकदमा दर्जकर घटना के राजफाश के लिए कई टीमें लगाई गई है। बैंक कर्मियों की भारी लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed